UP: दादी के साथ घर पर अकेली थी किशोरी, चार युवकों ने कर दिया ऐसा काम, मामला पहुंचा थाने
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखरपुर के खोराबार क्षेत्र से एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने चारों आरेापियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार रात अपने घर पर दादी के साथ थी। परिवार के अन्य सदस्य कही गए हुए थे। किशोरी के मित्र ने रात में उसे बुलाया। जिसके बुलाने पर वह रात में घर से निकल गयी। जब वह बाहर गयी तो वहां पहले से चार युवक मौजूद थे। चारों ने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इन युवकों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

किशोरी ने इस पूरे घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी मानुष पारिक ने बताया कि परिजनो ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तहरीर दी है। किशोरी का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपित चारो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications