UP GIS 2023: निवेश लक्ष्य की ओर गोरखपुर, 280 उद्यमियों ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को 64 हजार करोड़ निवेश प्रस्ताव का लक्ष्य मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि समिट से पहले इस लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्ताव गोरखपुर को मिले।

UP GIS 2023 Gorakhpur : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है गोरखपुर में निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में गोरखपुर को 61 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिल चुका है, जबकि कुल लक्ष्य 64 हजार करोड़ का है। उम्मीद जताई जा रही है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 10-12 फरवरी से पहले इस लक्ष्य से भी ज्यादा का निवेश प्रस्ताव गोरखपुर को मिल जाए।
निवेश प्रस्ताव में दिखा रहे रुचि
गोरखपुर के उद्यमियों में जीआईएस समिट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। अभी तक कुल 280 से अधिक उद्यमियों में ने निवेश प्रस्ताव पर एमओयू कर चुके हैं। इसके साथ ही अभी कई उद्यमियों से निवेश प्रस्ताव के लिए बातचीत चल रही है।
लक्ष्य से अधिक निवेश के लिए प्रयास
गोरखपुर को इस समिट के लिए 64 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष 61 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिल चुका है। गीडा प्रशासन लक्ष्य प्राप्ति के साथ ही लक्ष्य से अधिक निवेश करने के लिए प्रयासरत है। उम्मीद है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लक्ष्य से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिल जाए।
उद्योग हब बनेगा गोरखपुर योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद गोरखपुर में विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। इसी क्रम में उद्योगों का तेजी से विकास हो रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से यह जल्द ही कई हजार करोड़ के निवेश के साथ उद्योग हब होगा।
मजदूरों का पलायन होगा खत्म
इन उद्योगों के लगने के बाद से गोरखपुर से बाहर जाने वाले मजदूरों का पलायन खत्म होगा। लोगों को अपने गांव,अपने घर ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। समिट के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 60 हजार से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।
बड़े प्रस्तााव
अब तक मिले बड़े प्रस्तावों की बात करें तो सूक्ष्म,लघु एंव मध्यम के 1595 करोड़ के 70 प्रस्ताव हैं,जबकि टेक्सटाइल सेक्टर में 1600 रुपये के 31 प्रस्ताव हैं। वहीं भारी उद्योग के 57 हजार 805 करोड़ के 185 निवेश शामिल हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications