Gorakhpur News: 800 छात्रों को फर्जी डिग्री देने वाला गिरफ्तार, 14 जिलों में फैला है इसका काला कारोबार

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 छात्रों को फर्जी डिग्री देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरुप से आगरा का रहने वाला है जो अवैध व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पैरामेडिकल संस्थान स्थापित कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पैरामेडिकल कॉलेज संचालित करता है और छात्रों को फर्जी डिग्री देने का काम करता है। प्रदेश के 14 जिलो में इसका काला कारोबार फैला है। पुलिस आरेापी से पूछताछ कर रही है। अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार का इनाम दिया है।

आगरा का रहने वाला है सरगना एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर सिंह ने बताया कि देवरिया जिले और गोरखपुर के चौरी चौरा में छात्रों द्वारा फर्जी डिग्री देने की शिकायत की गयी थी। इसी के बाद से टीम गठित कर इसकी जांच चल रही थी। इसकी जिम्मेदारी गुलरिहा पुलिस को दी गई थी। टीम ने फर्जी डिग्री देने वाली संस्था के सरगना पंकज पोरवाल पुत्र स्व0 सुरेन्द्र बाबू गुप्ता, निवासी 15 गणेश नगर सुचेता थाना शाहगंज, जनपद आगरा गिरफ्तार कर लिया।

gorakhpur police

ऐसे देता था फर्जी डिग्री एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त पंकज पोरवाल द्वारा "अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट" के नाम से बोर्ड ऑफिस शाहगंज, आगरा में स्थापित कर अपने सह अभियुक्तों व कथित बोर्ड के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में फ्रेन्चाईजी देकर पैरा मेडिकल कालेज खोलकर/खुलवाकर A.N.M., G.D.A., MEDICAL DRESSER, C.M.S. & E.D , D.M.L.T, D.M.R.T., X-RAY/ E.C.G , C.M.L.T, C.C.C.E, DENTAL NURSHING , DENTAL HYGIENIST , D.O.T.T , DIALYSIS TECHNICIAN , DIPLOMA IN HEALTH SANITARY , OPTHALMIC ASSISTANT, D.P.T, H.D.H.H.M आदि कोर्स कराने के नाम पर मोटी रकम लेकर अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट व आयुष पैरामेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया के नाम से अवैध व कूटरचित अंक पत्र व प्रमाण पत्र देकर छात्र व छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था ।

इन थानों में दर्ज हुआ था मुकदमा इसके संबंध में थाना चौरी चौरा गोरखपुर व देवरिया में मुकदमा दर्ज किया गया था। चौरी चौरा से इसकी विवेवचना स्थानांतरित होकर थाना गुलरिहा पर नियुक्त वरिष्ठ उप निरीक्षक शेष कुमार शर्मा को दी गयी । विवेचना के क्रम मे यह पाया गया कि उपरोक्त कोर्स बिना किसी विधिक मान्यता के कराया जा रहा था जिसकी कोई भी शासकीय व गैर शासकीय संस्था मे विधिक मान्यता नही है व जारी अंक पत्र व प्रमाण पत्र अवैध व कूटरचित है । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पैरामेडिकल बोर्ड संचालित करने हेतु किसी भी सक्षम मेडिकल फैक्लटी के प्राधिकृत अधिकारी से अनुमति-रजिस्ट्रेशन प्राप्त नही किया गया है । जिसके आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी ।

यह है पृष्ठभूमि

 वर्ष 2013 से अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का संचालन आगरा में स्थित कार्यालय से किया जा रहा है ।

 अब तक कुल 14 इंस्टीट्यूट /-अवैध व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर खोले जाने की बात प्रकाश में आयी है । जो वर्तमान में 12 जनपदों में स्थापित व संचालित है ।

 वर्ष 2013 से अब तक कुल 800 बच्चो का इन्रोलमेन्ट किया गया है । वर्तमान समय मे लगभग 200 बच्चे शिक्षण प्राप्त कर रहे है ।

 फ्रेन्चाईजी देने के बावत 2 से 3 लाख रुपये सम्बन्धित पैरामेडिकल कालेज से लिया जाता था तथा प्रत्येक छात्र /छात्रा की प्रवेश फीस व परीक्षा फीस अलग से ली जाती है ।

 अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का NCT दिल्ली / चिट फन्ड से रजिस्ट्रेशन कराया गया था, जिसमें कुल 13 पदाधिकारी है जिनका अभियुक्त पंकज पोरवाल से निम्न सम्बन्ध है-

(1) इन्दीवर पोरवाल (भाई), (2) कंचन पोरवाल (पत्नी), (3) जयवीर प्रसाद (चाचा) , (4) अनिरुद्ध कुमार (मित्र), (5) नरेश कुमार (मित्र),6) निखिल कुमार (मित्र) (7) कमलकान्त ( मित्र), (8) कुलदीप वर्मा (मित्र), (9) सुरेन्द्र कुमार (मित्र), (10) रुची गुप्ता (सहयोगी ), (11) दर्शन कुमार खट्टरी (मित्र), (12) प्रेमचन्द्र (मित्र), (13) मोहित कुमार (मित्र)

विभिन्न जनपदों में अवैध व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर संचालित पैरामेडिकल कालेज

1. जीवन छबि पैरा मेडिकल कालेज पता 62 नीम सराय पीडीए कालोनी मुण्डेरा प्रयागराज -संचालक निरंकार त्रिपाठी

2. शम्भूनाथ तिवारी कालेज ऑफ नर्सिंग गंगौली पुरा बाजार अयोध्या -संचालक चन्द्रदेव तिवारी

3. छत्रपति शिवाजी कालेज ऑफ साइन्स एण्ड पैरामेडिकल निकट हनुमान मंदिर महावीर लेन देवरिया -संचालक प्रशान्त कुमार कुशवाहा

4. वंश पैरा मेडिकल कालेज सिर्सागंज जनपद फिरोजाबाद -संचालक कमल किशोर

5. प्रतिभा पैरा मेडिकल एण्ड नर्सिंग कालेज ट्रस्ट देवरिया मीर देवरिया -संचालिका श्रीमती प्रतिभा सिंह

6. जननी पैरा मेडिकल नर्सिंग साइन्स निकट हनुमान चौराहा हाटा नगर पालिका परिषद कुशीनगर-संचालक विजय प्रताप सिंह

7. शौम्य साक्य पैरामेडिकल देवरिया -संचालक रमाकान्त कुशवाहा

8. माँ विन्धवासिनी पैरामेडिकल कालेज रानीडिहा जनपद गोरखपुर -संचालिका श्रीमती गिरिजा त्रिपाठी

9. अन्नपूर्णानन्द पैरामेडिकल चरजपुरा बैरिया मोड बलिया -संचालक गुप्तेश्वर पाण्डेय

10. रुद्रा पैरामेडिकल कालेज रामनगर मोड़ वाराणसी -संचालक डा0 पवन साहनी

11. ऑल इण्डिया पैरामेडकल उर्दौली घुणपुरा सीतापुर -संचालक राजीव विश्वास

12. सतीश चन्द्र इन्सीटीट्यूट चांदपुर शाहजहापुर -संचाकल मुकेश शुक्ला*

13. सांन हास्पिटल नरियावल अड्डा बरेली -संचालक डा0 फहीम खान

14. वाशु पैरामेडिकल पावरस्टेशन के पास गंगा कालोनी नरौना बुलन्दशहर -संचालिका श्रीमती रुचि

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय नारायन शुक्ला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर,वरिष्ठ उप निरीक्षक शेष कुमार शर्मा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+