UP: अपराध पर योगी की पुलिस का शिकंजा, नाबालिग के साथ दुष्कर्म के 3 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गोरखनाथ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष गोरखनाथ ने बताया कि गैंग लीडर लीडर संतोष राजभर पुत्र मोहन निवासी बटराव थाना मधुबन जनपद मऊ व गैंग के 02 अन्य सदस्य (सहअभियुक्त) राजू हुसैन पुत्र गोरख निवासी निमिया ढाला पुल के निचे थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर हाल पता रेलवे स्टेशन गेट नं0 02 थाना कैंट जनपद गोरखपुर व कृष्ण शाह पुत्र जगन शाह निवासी बलुआ पेड़वा बेतिया (बिहार), जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

gorakhpur

उन्होंने बताया कि उक्त गैंग का लीडर संतोष राजभर स्वयं है व अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर दुष्कर्म संबंधी अपराध कारित करते हैं । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर संतोष राजभर व गिरोह के 02 अन्य सदस्य राजु हुसैन व कृष्ण शाह उपरोक्त के विरूद्ध थाना गोरखनाथ पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+