Gorakhpur-Faijabad स्नातक निर्वाचन नामांकन का पहला दिन,जानिए कितने बिके पर्चे
गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुुरुवार को शुरु हो गयी। पहले दिन कुल 14 पर्चे बिके।

Gorakhpur News: गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरु हो गयी। गोरखपुर कमिश्नर कोर्ट में सुबह से ही पर्चा खरीदने वालों का क्रम बना रहा। पहले दिन कुल 14 पर्चे बिके। नामांकन की पूरी प्रक्रिया कमिश्नर रवि कुमार एनजी की निगरानी में हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
गोरखपुर के कमिश्नर जो इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं उन्होंने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरु हो गयी। पहले दिन कुल 14 पर्चे बिके। हमारी प्राथमिकता है कि यह चुनाव शांत तरीके व बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाए। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया 12 जनवरी तक चलेगी।13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी 16 जनवरी तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 30 जनवरी को मतदान होगा। जो सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। इस चुनाव में 17 जिलों के लगभग 2.5 लाख मतदाता अपने मत अधिकार का प्रयोग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications