Gorakhpur News: किशोरी को खेत में ले जाकर दरिंदगी करने वाले तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके की रहने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने किशोरी को खेत में ले जाकर दरिंदगी की थी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही किशोरी के दुष्कर्म मामले की सूचना मिली। तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात में घर से निकली किशोरी को तीन आरोपियों ने अगवा कर लिया। और खेत में ले जाकर तीनों ने दुष्कर्म किया था। हालत खराब होने पर तीनों वहां से भाग निकले थे। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से पूरी घटना की शिकायत की थी।
BRD Medical College Gorakhpur: जब 25 साल बाद मिले दोस्त, कुछ इस अंदाज में सजी महफिल, युवाओं से की यह अपील कुछ देर बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications