BRD Medical College Gorakhpur: जब 25 साल बाद मिले दोस्त, कुछ इस अंदाज में सजी महफिल, युवाओं से की यह अपील
BRD Medical College News Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में उस समय उत्सव का माहौल हो गया जब देश व विदेश से 1998 बैच के दोस्त 25 साल बाद मिले। इस दौरान उन्हें शिक्षा देने वाले शिक्षक भी मौजूद थे। काशी,कानपुर, प्रयागराज, मेरठ,पटना, मध्य प्रदेश सहित देश के कई प्रांतों से यहां डॉक्टर पहुंचे। इस दौरान वन इंडिया हिंदी से उन्होंने खास बातचीत की और अपने विचार साझा किए।
डॉक्टर ओंकार राय ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 1998 बैच का री यूनियन प्रोग्राम चल रहा है। इस बैच के देश व विदेशों में रहने वाले डॉक्टर आज यहां जुटे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र के सभी द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। इस दौरान सभी अपने विचारों को रखेंगे। कुछ नई चीजों पर मंथन होगा। इस कार्यक्रम में टीचर का फैसिलेटेशन,बैच का इंट्रो हुआ।

गोरखपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हम सभी का उद्देश्य पुराने दोस्तों से मिलने के साथ ही कुछ नए विचारों पर विमर्श करना है। वर्तमान समय में बीआरडी मेडिकल का के जो स्टूडेंट्स हैं यह उनके लिए भी प्रेरणा दायक है। दोस्तों से 25 साल बाद मिलना किसी सपने के पूरे होने जैसा लग रहा है। आज पुरानी यादें ताजा हो गयी।
Recommended Video
बनारस से आए डॉक्टर दीपक मिश्रा ने बताया कि यह हमारे बैच का सिल्वर जुबिली प्रोग्राम है।उस समय हमारा एक सौ पांच का बैच था। सभी ने बैच कंप्लीट किया और गोरखपुर की इस पावन धरती से निकलकर देश के कोने-कोने में अपनी सेवा दे रहे हैं। जब हम पहले साल में आए थे तब हमने भी अपने सीनियर को होस्ट किया था। आज यहां हम 72 लोग आए हुए हैं।

कानपुर से आए डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि मैं वर्तमान समय में कन्नौज विभाग में पीडियाट्रिक विभाग का एचओडी हूं। आज यहां सारे दोस्तों से मिलकर ऐसा लग रहा है कि 25 साल पहले जहां हमने छोड़ा था आज उसी की शुरुआत हो रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि बहुत सारे लोग ऐसे थे कि जिनके बारे में कोई पता ही नहीं था। फिर सोशल मीडिया से उन तक पहुंचे। हमारे साथ डॉक्टर उत्थान इंफाल में पोस्टेड हैं। उनका 25 सालों में कही कुछ पता नहीं था। इस कार्यक्रम में उनका आना हुआ है। सभी को इस कार्यक्रम में जोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications