Gorakhnath Temple Attack: पीएसी जवानों पर हमला करने वाले मुर्तजा को आज सुनाई जाएगी सजा
गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर हमला करने के मामले में 28 जनवरी को मुर्तजा अहमद दोषी करार दिया गया है। आज कोर्ट इस मामले में मुर्तजा को सजा सुनाएगी।

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर,गोरखपुर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर बांके से हमला करने वाले मुर्तजा अहमद अब्बासी को आज कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी। गोरखपुर के रहने वाले मुर्तजा को गोरखनाथ मंदिर हमले मामले में दोषी करार दिया गया है। मुर्तजा अपने बचाब में कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाया था। एटीएस के विशेष न्यायाधीश शरद पांडेय की कोर्ट आज मुर्तजा को सजा सुनाएगी।
मुर्तजा अहमद अब्बासी ने तीन अप्रैल, 2022 को गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बांके से हमला कर दिया था। इस हमले में जवान अनिल पासवान बुरी तरह घायल हो गया था। अगले दिन इस मामले में गोरखनाथ मंदिर के मुख्य आरक्षी विनय कुमार मिश्र ने केस दर्ज कराया था। इनके मुताबिक, मुर्तजा ने जवान अनिल पासवान को घायल करने के बाद सिपाही गोपाल गौड को भी घायल कर दिया । और बांका लहराते हुए धार्मिक नारे लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने अपने जान की परवाह न करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद लैपटॉप में संदिग्ध गतिविधिया होने की जानकारी भी मिली थी।
एटीएस के डिप्टी एसपी संजय वर्मा ने चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट में सरकार के खर्च पर मुर्तजा को वकील दिया गया, जबकि अभियोजन की ओर से वादी विनय कुमार मिश्रा, घायल पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान, गोपाल गौड़ के अलावा डाक्टर और अन्य समेत 27 गवाह पेश किए गए। उधर, आरोपी खुद को मानसिक बीमार बताता रहा। लेकिन अपने बचाव में कोई साक्ष्य नहीं दे पाया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications