गोड़धोइया नाला: सीएम योगी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से बदलेगी गोरखपुर की तस्वीर, नई डिजाइन हो रही तैयार

CM Yogi News Gorakhpur: गोडधोइया नाला प्रोजेक्ट सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर प्रशासन भी पूरी तरह चौकस नजर आ रहा है। पहले इस प्रोजेक्ट की जद में चार सौ मकान आर रहे थे। पीड़ित परिवार के लोगों ने सीएम योगी से मुलाकात कर मकान न तोड़ने की मांग की थी। सीएम ने पूरे प्रोजेक्ट पर फिर से काम करने का निर्देश दिया था, साथ ही यह भी कहा था कि लोगों के मकान न टूटे। इसके बाद रविवार को प्रशासन ने फिर से इस नाले का ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई थी। अब इसकी नई डिजाइन तैयार की जा रही है।

गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि ऐसी योजना बनाएं, जिससे लोगों का कम नुकसान हो और निर्माण कार्य पूरा हो जाए। इसके बाद लखनऊ जल निगम की विशेषज्ञ टीम ने गोरखपुर का दौरा दिया और दो दिनों तक नाला से संबंधित जानकारियां जुटाईं।

cm

मेडिकल कॉलेज के पीछे शाहगंज के नजदीक शुरुआत से लेकर, राजनगर, शक्तिनगर, जंगल छत्रधारी, मैत्रीपुरम, बिछिया समेत अन्य मोहल्लों में ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें खाली जगहों, मकानों की स्थिति, पानी की निकासी समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। मोहल्ले के लोगों से नाला के ओवरफ्लो करने के बारे में जानकारी लेने के बाद टीम लखनऊ लौट गई।

टीम से जुड़े लोगों कहना है कि इसी हफ्ते में नए लेआउट काम पूरा हो जाएगा। लेआउट बनाकर उसे शासन को सौंपा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+