प्रेमिका के साथ पकड़ा गया तो भाई पर चला दी गोली, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को आपत्तिजनक अवस्था में परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को गोली मार दी। इसके बाद आक्रोशित लड़की परिजनों ने प्रेमी की पकड़कर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक प्रेमी का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लड़की के भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

girl boyfriend was beaten to death by family

घटना गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के शेरपुर चमराह का है। प्रेमनारायण भोला पाल की बेटी का गांव के ही सूरज पाल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिजनों ने लड़की पर नजर रखना शुरु कर दिया। इसके बाद परिजनों ने लड़की को कुछ दिनों के लिये मुंबई अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया। दस दिन पहले रिंकी अपने घर आई थी। इसके बाद फ‍िर दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। दोनों के बीच मोबाइल से बात भी होती थी।

आहट होने पर पहुंचा भाई
घर में आहट होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो सूरज पाल ने दरवाजा खोलकर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली रिंकी के भाई बीस वर्षीय गौतम को लग गई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने सूरज पाल की धुनाई कर दी। जिसका मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। गौतम पाल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज, इंस्पेक्टर चिलुआताल तथा मजनू चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+