Gorakhpur News: नवरात्र पर बुक कराएं सपनों का आशियाना,जीडीए दे रहा यह उपहार

अगर आप गोरखपुर में घर लेने का सपना संजोए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।जीडीए ने नवरात्र पर खुद के आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़े उपहार की तैयारी की है।जीडीए ने रोहिणी अपार्टमेंट योजना के तहत 256 फ्लैट बनाने की

गोरखपुर,15सितंबर: अगर आप गोरखपुर में घर लेने का सपना संजोए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।जीडीए ने नवरात्र पर खुद के आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़े उपहार की तैयारी की है।जीडीए ने रोहिणी अपार्टमेंट योजना के तहत 256 फ्लैट बनाने की तैयारी की है।जिसकी बुकिंग नवरात्र के पहले दिन से शुरु हो जाएगी।

gda flat

जानकारी के मुताबिक,जीडीए रोहिणी अपार्टमेंट योजना के तहत पांच एक क्षेत्रफल में 256 टू बीएचके का निर्माण कराएगा।मानबेला में पत्रकारपुरम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बीच यह निर्माण कार्य होगा। सेमीफर्निश्ड इस आवास में कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। भूतल के आवास की कीमत करीब 37 लाख रुपये से अधिक जबकि प्रथम तल से तृतीय तल वाले आवासों की कीमत करीब 29 लाख रुपये होगी। इसी में जीएसटी भी शामिल होगा। जीडीए की वेबसाइट पर इस योजना को अपलोड कर दिया जाएगा।

एक ब्लॉक में होंगे 32आवास
इस योजना में आठ ब्लाक बनाए जाएंगे। अधिवक्ता एन्क्लेव, शिक्षक एन्क्लेव, पत्रकार एन्क्लेव के नाम पर दो-दो ब्लाकों का नाम होगा जबकि दो ब्लाक श्रवण एन्क्लेव के नाम से होंगे। इसका कब्जा दिसंबर 2025 में प्रदान किया जाएगा। हर ब्लाक भूतल सहित चार मंजिल के होंगे। सभी ब्लाक में 32 आवास होंगे और हर आवास का कारपेट एरिया 588 वर्ग फीट होगा। जीडीए की ओर से प्रस्तावित सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से इस योजना की दूरी करीब 100 मीटर होगी।इसमें एक लिविंग रूम सह डायनिंग रूम,दो बेड रूम,एक किचन,एक बहुउद्देशीय बरामदा व बालकनी होगी।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रोहिणी अपार्टमेंट एक ऐसी योजना है जो खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बनाई गयी है।इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जीडीए की वेबसाइट पर लिंक जल्द ही उपलब्ध होगा। नवरात्र के पहले दिन यानी 26 सितंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+