रेप में असफल पिता ने की बेटी की हत्या, सिर और धड़ काटकर नाले में फेंका शव

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कलयुगी बाप ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। बीस दिन पहले रेप के प्रयास के दौरान उसने बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद उसने बेटी के सिर को खेत की मिट्टी में दबा दिया और धड़ को बोरे में भरकर नाले में फेंक‍ दिया। पुलिस को वो बीस दिन से गुमराह कर रहा था। लेकिन बयान बदलने के कारण पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने आरोपी बाप को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर मृत बेटी का सिर और धड़ बरामद कर लिया।

13 साल पहले हो गई थी पत्नी को मौत

13 साल पहले हो गई थी पत्नी को मौत

जानकारी के अनुसार, मामला गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 19 साल की पुत्री के साथ दुष्‍कर्म के प्रयास के दौरान विरोध पर उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी थी। 26-27 जुलाई की रात उसने घटना को अंजाम दिया। उसके बाद बेटी के सिर को धड़ से अलग करने के बाद खेत की मिट्टी में दबा दिया। जबकि उसके धड़ को बोरे में भरकर नाला में फेंक‍ दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपित की पत्नी को मौत 13 साल पहले हो गई थी। घर में दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी की शादी चार साल पहले कर दी। 19 साल की छोटी बेटी पिता के साथ घर पर रहती थी।

किसी को नहीं लगी भनक

किसी को नहीं लगी भनक

घर पर बाप-बेटी ही थे, इस कारण कई दिनों तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। लेकिन, जब छोटी बहन रक्षाबंधन पर बड़ी बहन के घर नहीं पहुंची तो इस बात की जानकारी हुई। उसकी खोजबीन शुरू हुई और पिता से भी बड़ी बेटी और दामाद ने बात की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद सच्चाई खुलकर सामने आ गई। आरोपी बाप ने ही सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शनिवार को धारदार हथियार के साथ उसकी बेटी का सिर उरुवा के गांव गजपुर अहिरवाती और धड़ को हरपुर बुदहट के कचना नाले से बरामद कर लिया।

इसलिए अलग-अलग जगह फेंका था सिर-धड़

इसलिए अलग-अलग जगह फेंका था सिर-धड़

पुलिस को आरोपी ने बताया कि गला दबाकर हत्या के बाद उसने खुद को बचाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर दिया था। उसे मालूम था कि घर से कुछ दूरी पर ही दो अलग-अलग थाना क्षेत्र की सीमा है और सिर-धड़ अलग-अलग पुलिस बरामद करेगी तो शिनाख्त ही नहीं हो पाएगी, उसकी जान भी बच जाएगी। मगर उसकी यह चालाकी काम नहीं आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर है। पत्नी की मौत के बाद से ही वह बेटी पर गलत निगाह रखने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+