भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने की सपा-बसपा को वोट देने की अपील, ऑडियो वायरल

Gorakhpur News गोरखपुर। सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से ठीक पहले संतकबीर नगर से भाजपा प्रत्याशी और सांसद प्रवीण कुमार निषाद का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो सपा-बसपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। प्रवीण कुमार निषाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

fake audio clip viral of Praveen Kumar Nishad

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने मीडिया को बताया कि इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडियो पर मेरे नाम से फर्जी ऑडियो वायरल करना विरोधियों की गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी ने 'सबका साथ-सबका विकास' के सिद्धांत पर बिना भेदभाव के समाज के हर तबके के लिए कार्य किया है और मुझे संत कबीर नगर से प्रत्याशी बनाया है।

प्रवीण निषाद ने अपील की कि इस फर्जी ऑडियो से निषाद मतों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में निषाद समाज को बांटने के लिए कुछ लोग इस तरह का कार्य कर रहे हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर सीट से उपचुनाव जीत चुके प्रवीण निषाद अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+