Gorakhpur News: इन इलाकों में कटेगी बिजली,अभी निपटा लें जरुरी काम
गोरखपुर के शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सोमवार को सुबह दस बजे से चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पांच से 11 सितंबर तक पेड़ की डालियां काटने और फीडरों के अनुरक्षण का काम के कारण यह निर्णय लिया गया है।अपने जरुरी काम आ
गोरखपुर,5सितंबर:
गोरखपुर के शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सोमवार को सुबह दस बजे से चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पांच से 11 सितंबर तक पेड़ की डालियां काटने और फीडरों के अनुरक्षण का काम के कारण यह निर्णय लिया गया है।अपने जरुरी काम आप समय से पहले ही निपटा लें।

विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इंडस्ट्रियल उपकेंद्र से जुड़े जनप्रिया विहार व रामनगर फीडर सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। इस कारण नथमलपुर, रामनगर आदि इलाकों में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी।
वर्षा के बाद महानगर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। महानगर के ज्यादातर हिस्सों में रविवार रात में भी बिजली आती-जाती रही। तारामंडल क्षेत्र में शाम को बिजली गुल होने से लोग भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत की बैटिंग नहीं देख पाए। यही हाल रुस्तमपुर, दाउदपुर, मानबेला समेत कई इलाकों का रहा।
यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से जुड़े बिलंदपुर में शनिवार रात चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। गोलघर के उपखंड अधिकारी ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि सुबह दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। रुस्तमपुर से जुड़े इलाकों में भी कई बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान रहे। रूस्तमपुर के एसडीओ वीके मल्ल ने बताया कि वर्षा के कारण जजेज कंपाउंड के पास पेड़ की डाल एलटी लाइन पर गिर गई। इससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण बिजली मिलने में दिक्कत हुई।
तारामंडल के गोपलापुर में केबल में गड़बड़ी आने से वसुंधरा एन्क्लेव समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता नवनीत पटेल ने बताया कि केबल को ठीक कराने के बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं हो पा रही थी। इस कारण बिजली मिलने में देर हुई। मानबेला में केबल कट जाने से बिजली गुल रही। नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने बताया कि मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण नाला का निर्माण करा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications