UP: इलेक्ट्रिक बस सेवा का सीएम सिटी गोरखपुर में होगा विस्तार, यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा
गोरखपुर में जल्द ही इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर को सौ इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खासकर उन लोगों के लिए जो प्रतिदिन इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करते हैं। प्रशासन ने यहां इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार करने की योजना बनायी है। इसके लिए 100 बसें शहर को दी जाएंगी। जिसमें पहली बार में 25 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी जो यहां के यात्रियों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने का कार्य करेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के लिए भटहट व सहजनवां में चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण भी किया जाएग।
Recommended Video

सीएम सिटी में यात्रियों को प्रत्येक दस से पंद्रह मिनट पर इलेक्ट्रिक बस की सुविधा मिलेगी। शुरु में 25 बसें यात्रियों को विभिन्न रुटों पर सुविधा उपलब्ध करायेंगी। इसके लिए भटहट और सहजनवां में एक-एक चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। जिसके लिए जमीन की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है।
जब गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हुई थी उस समय महेसरा डिपाे से बसें महानगर के विभिन्न स्थानों पर चलाई जा रही थीं। नागरिकों की मांग पर बस सेवा कर विस्तार किया गया। सहजनवां, महावीर छपरा, भटहट आदि स्थानों तक बसें चलने से नागरिकों को सुविधा मिलने लगी। इसके साथ ही बसों से सरकार को अच्छी आय भी हो रही है। इन सब को देखते हुए यहां इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार किया जा रहा है। बसों के चार्जिंग के लिए महेसरा में बस डिपो व चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है। बसों का यहीं से संचालित किया जाता है।
इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार के साथ ही किराया भी बढ़ाया जाएगा। बसों के न्यूनतम किराया पांच रुपये की जगह दस रुपये करने की तैयारी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications