Diwali Chhat Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर ऐसे यात्रियों की राह आसान बनाएगी पाटलिपुत्र-बलिया एक्सप्रेस
Diwali Chhat Special Trains Latest News NER Gorakhpur Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार किया गया। ये गाड़ियां अपने पूर्ववत निर्धारित समय, ठहराव एवं मार्ग पर चलाई जायेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने बताया कि - 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2025 तक 61 फेरों के लिए किया गया है। इस गाड़ी में 08 मेमू कोच लगाये जायेंगे।

- 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2025 तक 61 फेरों के लिए किया गया है। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय रेल पर 16 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक द्वितीय चरण में आयोजित स्वच्छता अभियान के आठवे दिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर स्टेशनों, ट्रेनों, आवासीय कॉलोनियों, डिपो एवं कारखानों में स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में, 23 अगस्त, 2025 को लखनऊ मंडल के गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती, खलीलाबाद, ऐशबाग, और बादशाहनगर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा रेलकर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई और स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस अभियान के दौरान लखनऊ जं0 रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा रेलकर्मी, यात्री एवं वेण्डरों द्वारा 'स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत' के स्लोगन के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई।












Click it and Unblock the Notifications