Diverted Trains List: बरौनी - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग
NER Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु बैतालपुर-गौरी बाजार खंड के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जा रहा है।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 16 जून, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 16 जून, 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे पर सुनियोजित प्रयासों से ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के अपेक्षित परिणाम मिल रहे हैं। ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे पर हेड ऑन जेनरेशन (एच.ओ.जी.) से कोचेस में बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जिसके फलस्वरूप डीजल की बचत हो रही है तथा डीजल खपत से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है।
वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे पर 128 ट्रेनों का संचलन हेड ऑन जेनरेशन से किया जा रहा है। हेड ऑन जेनरेशन एक तकनीकी प्रगति है, जो ईंधन लागत तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने में प्रभावी साबित हुई है। एच.ओ.जी. प्रणाली एक विद्युत आपूर्ति तंत्र के रूप में कार्य करती है; जो प्रकाश, एयर कंडीशनिंग, पंखे, पेंट्री संचालन और अन्य यात्री सुविधाओं सहित पूरी ट्रेन की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइनों से बिजली खींचती है। यह पहल न केवल लागत दक्षता को बढ़ाती है बल्कि प्रदूषण के स्तर को भी कम करती है। यह पारंपरिक ऊर्जा संरक्षण का एक ठोस कदम है। रेलवे गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत की ओर लगातार बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications