Diverted Trains List: दुर्ग- छपरा -सारनाथ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग
Diverted Trains List NER Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के बिलासपुर-रायपुर खंड के सिलयारी-मांढर स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 403 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के
कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 जून 2025 को निर्धारित मार्ग उस्लापुर - कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग
गोंडिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस 28 जून 2025 को निर्धारित मार्ग उस्लापुर - कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नैनपुर,
जबलपुर, कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण -
- 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 28 जून 2025 को छपरा से 01 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को
सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 23 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं. को स्टेशन पर यात्रा के दौरान अपने परिजन से बिछड़ी 01 वृद्ध महिला
मिलीं, जिन्हे पोस्ट पर सुरक्षित लाया गया। उक्त महिला के परिजन को पोस्ट पर उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।
23 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बस्ती एवं अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर द्वारा तेनुआ बाजार स्थित आर्यन मोबाइल शॉप से
01 व्यक्ति को रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर 05 अदद व्यक्तिगत आईडी के प्रयोग से बने 07 अदद आरक्षित
टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 जून 2025 को बनारस अपराध आसूचना शाखा द्वारा आजमगढ़ फूलपुर रोड पर स्थित
जगदीशपुर से 01 व्यक्ति को रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर 08 अदद व्यक्तिगत आईडी के प्रयोग से बने हुए 08
अदद आरक्षित टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications