Delhi MCD में AAP को मिली जीत पर गोरखपुर में कुछ इस तरह मना जश्न

दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करने वाली आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है। इस जीत का जश्न उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भी देखने को मिला। जहां ढ़ोल-नगाड़ों पर आप कार्यकर्ता झूमते नजर आए।

aap

Gorakhpur News: दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गोरखपुर में शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिठाई बांटी एंव एक - दूसरे को बधाई दी। कार्यकता ढोल- नगाड़ों पर झूमते नजर आए। आप पार्टी ने दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों में 134 सीटों पर जीत दर्ज की है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी ने 104 सीटों पर कब्जा जमाया है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में पिछले 15 सालों से जीतती आ रही बीजेपी के विजय रथ को रोक दिया है।

केजरीवाल के कामों पर जनता की मुहर
वैभव जायसवाल ने कहा कि एमसीडी की जीत पर दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल के काम पर मुहर लगाई है। बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित तमाम किये गए कई विकास कार्यों से दिल्ली की जनता खुश है । उन्होंने कहा कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से भाजपा का राज था। इन 15 सालों में भाजपा ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये ।जिसकी वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए थे। इस बार दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर विश्वास किया है निश्चित रूप से अब दिल्ली साफ स्वच्छ शहर बनेगा ।

निकाय चुनाव में सभी सीटो पर मजबूती से लड़ेंगी आप
विजय श्रीवास्वत ने कहा कि गोरखपुर में पार्टी निकाय चुनाव सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।जीत से मिली ऊर्जा से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल की उपलब्धियां लोगों को बताएंगे और अपील करेंगे कि निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को दें ।

Gorakhpur: सजेगी सितारों की महफिल,सोनू निगम,कैलाश खेर मचाएंगे गोरखपुर महोत्सव में धूम
इस दौरान मोहम्मद फजिल, हरेंद्र यादव( पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष) ई. हरि ओम मल्ल(महानगर महासचिव), पवन कुमार, रमेश शर्मा, सत्यम गहलोत, विद्यासागर,विनय सिंह,मोहम्मद इरफान, निरंजन कुमार, राजकुमार, प्रिया बौद्ध, नित्या पांडे, रीता पांडे, राजेश राजभर, गोविंद गौतम, विनीत मिश्रा, फुल बदन यादव, धनंजय श्रीवास्तव, कौशलेंद्र पाण्डेय,शुसील श्रीवास्तव, नौशाद अंसारी, डीएन उपाध्याय, इमरान दानिश, संजीव गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, तारीक अनवर,अमिताभ जयसवाल, अबू जिंदाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+