Gorakhpur: सजेगी सितारों की महफिल,सोनू निगम,कैलाश खेर मचाएंगे गोरखपुर महोत्सव में धूम
जनवरी माह में होने वाले गोरखपुर महोेत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस महोत्सव में सोनू निगम,कैलाश खेर जैसे बड़े गायक शामिल होंगे।

Gorakhpur News: प्रशासन ने गोरखपुर महोत्सव को लेकर खास तैयारी की है। इस बार बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम,कैलाश खेर व कनिका कपूर महोत्सव में धूम मचाएंगे। इनके सुरों पर गोरखपुरिये झूमेंगे। इसके साथ ही भोजपुरी नाइट के लिए मालिनी अवस्थी सहित कई अन्य कलाकारों से वार्ता चल रही है। गोरखपुर महोत्सव 11 से 13 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। 13 जनवरी की शाम सोनू निगम व 11 जनवरी को कनिका कपूर के सुरों पर लोग झूमेंगे।
जानकारी के मुताबिक, भजन संध्या के लिए कन्हैया मित्तल के नाम की चर्चा है।
भोजपुरी नाइट के लिए चंदन तिवारी, कल्पना और मालिनी अवस्थी की चर्चा की जा रही है। महोत्सव में कई तरह की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें पुस्तक प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, सरस मेला शामिल हैं।खानपान के स्टाल को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
गोरखपुर के क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ गायकों के नाम फाइनल हो चुके हैं। कुछ लाेगों से बात चल रही है। जल्द ही सभी नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। आयोजन के लिए टेंडर निकाला जा चुका है।
महोत्सव में जिले की लोक कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद, प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। साथ ही माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर पर बच्चों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।इसके साथ ही शिल्प मेला का आयोजन भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications