DDU News Gorakhpur: स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न, 42,856 विद्यार्थी शामिल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक प्रोग्राम की विषम सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन सुचितापूर्ण रूप से सकुशल संपन्न हुई।आज कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कला संकाय भवन में आयोजित ही रहीं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का निरीक्षण किया।
स्नातक एवं परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 42,856 विद्यार्थियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इसमें कुल 1687 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कुलपति परीक्षा कक्षों में भी गयीं, विद्यार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें उत्तर पुस्तिका में अत्यधिक ध्यान से अपना रोल नंबर तथा अन्य जानकारी भरने के लिए कहा। पिछली परीक्षाओं में देखने को मिला है कि गलत अनुक्रमांक तथा अन्य जानकारी गलत भरने की वजह से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में त्रुटियां हुई हैं। विद्यार्थी यह ध्यान दे कि इस बार ऐसी गलती न हो।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुलपति प्रो पूनम टंडन अनजान बन कर एक महाविद्यालय गयीं और वहाँ पाया कि छात्राएं मोबाइल तथा बैग ले कर प्रैक्टिकल परीक्षा दे रहीं थीं तथा परीक्षा लेने वाले शिक्षक भी वहाँ मौजूद नही थे। बाद में यह जानकर की निरीक्षण करने वाली महिला कुलपति है महाविद्यालय प्रशासन के लोग घबरा गए तथा आननफानन में परीक्षा को टाल दिया गया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक प्रोग्राम में उड़ाका दल द्वारा 6 विद्यार्थियों जिसमें 2 छात्र तथा छात्रावों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।
विश्वविद्यालय द्वारा सुचितापूर्ण रूप से आयोजित हो रही परीक्षा में स्नातक में करीब दो लाख तीन हजार (2,33,297 विद्यार्थी) छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं परास्नातक परीक्षा के लिए 24,182 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।












Click it and Unblock the Notifications