DDU News Gorakhpur: शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई को
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शोध में प्रवेश के लिए शोध पात्रता परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2023-24 (RET : 2023-24) का आयोजन 30 जुलाई को होगा। ये परीक्षा विश्वविद्यालय के विभिन्न केन्द्रों पर किया जाएगा।
कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह के मार्गदर्शन में उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय ने रिसर्च एंड डेवलोपमेन्ट सेल का भी गठन किया है। इसी क्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने सभी शोधकर्ताओं को 10 हजार रुपये प्रति माह स्कॉलरशिप प्रदान करता है। यह स्कॉलरशिप विश्वविद्यालय अपने संसाधनों से शोधार्थियों को देता है।

यह सूचना विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलोपमेन्ट सेल के निदेशक एवं शोध प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. दिनेश यादव ने दी है। ध्यातव्य है कि विद्यार्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा शोध में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2023 तक विस्तारित की गई है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए स्नातक, परास्नातक और रोजगारपरक स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) पाठयक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी।
नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड तथा 3.78 स्कोर के बाद देश भर के विद्यार्थियों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रोग्राम तथा पाठ्यक्रमों में दिखाई रूचि दिखाई है। रोजगारपरक प्रोग्राम जैसे बीएससी (एग्रीकल्चर), इंजिनीरिंग, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीकॉम (बैंकिंग एंड इंसोरेंस), बीए एलएलबी ने विद्यार्थियों को खूब आकर्षित किया है।












Click it and Unblock the Notifications