DDU University की प्रवेश समिति ने लिए यह खास निर्णय, इन पाठ्यक्रमों का संचालन होगा बंद

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने आज निर्णय लिया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ऐसे किसी पाठ्यक्रम का संचालन स्थगित रहेगा जिसमें 10 से कम अभ्यर्थी प्रवेश लेंगे। यह निर्णय कुलाधिपति द्वारा जारी उस निर्देश के अनुरूप लिया गया है जिसमें दस से कम अभ्यर्थियों वाले पाठ्यक्रमों का संचालन न किए जाने का आदेश दिया गया था।

स्थगित किए जाने वाले पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रवेश समिति ने निर्णय लिया कि इन आवेदकों को ऐसे पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया जाएगा जिसमें सीटें रिक्त हों और अभ्यर्थी उसके लिए अर्हता रखता हो।

ddu

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में प्रवेश समिति ने ऐसे स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया जिसमें 50 प्रतिशत से कम सीटों पर प्रवेश की स्थिति हो। समिति की अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि इस संबंध में शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों और पाठ्यक्रम संचालन की व्यवहार्यता का अनुपालन किया जाएगा। कतिपय विभागों द्वारा अपने स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों की सीटों में वृद्धि और कमी के प्रस्तावों पर विचार करते हुए समिति ने इसे परीक्षण करा लिए जाने के बाद स्वीकृति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

समिति ने बीटेक तथा बी फॉर्म पाठ्यक्रमों में लैटरल एंट्री हेतु प्राप्त आवेदनों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने का निर्णय लिया। इसके अलावा विज्ञान संकाय के अंतर्गत स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, प्राणीविज्ञान तथा मनोविज्ञान संयुक्ति की 60 सीटों पर प्रवेश हेतु अपना अनुमोदन दिया।

" कुलाधिपति के निर्देशों के अनुरूप दस से कम प्रवेश संख्या वाले पाठ्यक्रम का संचालन स्थगित रहेगा। इन पाठ्यक्रमों के आवेदकों को किसी अन्य पाठ्यक्रम में आवेदन का मौका दिया जाएगा। स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों की व्यवहार्यता परीक्षण के बाद ही उन्हें संचालित किया जाएगा।"

प्रो पूनम टंडन
कुलपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+