DDU University Gorakhpur में पहले दिन 111 परीक्षा केंद्रों पर बारह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परास्नातक विषम सेमेस्टर के पहले दिन की परीक्षा कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में सकुशल सम्पन्न हुई।
विषम सेमेस्टर की परास्नातक परीक्षा के पहले दिन 111 केंद्रों पर 12,746 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें कुल 12386 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने 3 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा।
परीक्षा के पहले दिन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने महाविद्यालयों में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गोरखपुर, मारवाड़ बिजनेस स्कूल, डीएवी पीजी कॉलेज,गोरखपुर, सेंट जोसेफ महिला विद्यालय, सेंट एंड्रयूज कॉलेज, विश्वविद्यालय स्थित कला संकाय भवन एवं विश्वविद्यालय स्थित आईटीसी सेल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मारवाड़ बिजनेस स्कूल के मोनिटरिंग स्क्रीन को बंद पाया गया। कुछ तकनीकी कारणों से मोनिटरिंग स्क्रीन काम नही कर रही थी जबकि आईसीटी सेल में स्थापित कंट्रोल रूम से जानकारी लेने पर पता चला कि कॉलेज के सभी सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज,गोरखपुर के निरीक्षण के दौरान कुलपति कॉलेज के कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। कक्षों में जा कर परीक्षा के सुचारू संचालन की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के अगले क्रम में कुलपति ने सेंट जोसेफ कॉलेज फ़ॉर वीमेन गोरखपुर का निरीक्षण किया। कुलपति ने उन कमरों का दौरा किया जिसमें छात्र परीक्षा दे रहे थे।
इसके बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय में परीक्षा स्थल कला संकाय भवन का निरीक्षण किया माननीय कुलपति ने कमरों का दौरा किया एवं छात्रों से बातचीत भी की।
निरीक्षण के अंतिम चरण में विषम सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन निरीक्षण के अंतिम चरण में कुलपति प्रो पूनम टंडन आईसीटी में स्थापित कंट्रोल रूम गयीं। कुलपति ने स्वंय कंट्रोल रूम से जुड़े सभी 111 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की।












Click it and Unblock the Notifications