DDU University के प्रोफेसर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विश्व के शीर्ष विद्वानों में हुए शामिल, किया यह काम
इस क्षेत्र में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
DDU University Top Schlor GPS Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को ScholarGPS द्वारा 2024 टॉप स्कॉलर के रूप में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. श्रीवास्तव को विश्व स्तर पर शीर्ष 0.5% शोधकर्ताओं की श्रेणी में स्थापित करता है, जो उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रकाशन, शोध प्रभाव और विद्वतापूर्ण गुणवत्ता के आधार पर प्रदान किया गया है।
ScholarGPS
ScholarGPS वैश्विक स्तर पर 2.9 करोड़ से अधिक विद्वानों के प्रोफाइल का मूल्यांकन करता है, जो प्रकाशनों, उद्धरणों और h-इंडेक्स जैसे मानकों पर आधारित होता है। डॉ. श्रीवास्तव को भौतिकी, क्वांटम केमिस्ट्री, मॉलिक्यूलर मॉडलिंग और डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी जैसे क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

प्रमुख उपलब्धियाँ:
कुल उत्पादकता में शीर्ष 0.32% स्थान
वैश्विक स्तर पर समग्र रैंकिंग में शीर्ष 1.07%
भौतिकी विषय में शीर्ष 0.65%
विशेष क्षेत्रों जैसे क्वांटम केमिस्ट्री, मॉलिक्यूलर फिजिक्स, और केमिकल फिजिक्स में उच्च रैंकिंग
डॉ. श्रीवास्तव ने अब तक 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, और उनका अनुमानित h-इंडेक्स 31 है। उनका शोध कार्य कंप्यूटेशनल मटेरियल साइंस, नैनोस्ट्रक्चर और थ्योरीटिकल फिजिक्स के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
कुलपति ने दी बधाई
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति माननीया प्रोफेसर पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। डॉ. अम्बरीश श्रीवास्तव की यह वैश्विक मान्यता हमारे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। मैं उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।"












Click it and Unblock the Notifications