DDU University के भूगोल विभाग के छात्रों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, देश के 30 शोधार्थियों में हुए शामिल

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: भारतीय भू-आकृति विज्ञान संस्थान (आई०जी०आई०) और युवा भू-आकृति विज्ञान फोरम (वाई०जी०एफ०) के पांचवे प्रशिक्षण कार्यक्रम "भू-आकृति विज्ञान और भूमि उपयोग-भूमि आवरण नियोजन में उन्नत मानचित्रण तकनीक" विषय पर 2 से 6 जून, 2025 तक डॉ. नित्यानंद हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र, दून विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जिसमे भूगोल विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोधार्थी अंकित सिंह एवं गौरव राय ने सहभाग किया। ये दोनों शोधार्थी डॉ श्री प्रकाश सिंह, सहायक आचर्य भूगोल विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर के निर्देशन में कार्य कर रहे है। डॉ सिंह ने बताया कि, इस कार्यक्रम में भारत भर के कुल 30 शोधार्थी शामिल हुए।

ddu university

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्नत सैद्धांतिक ज्ञान को बढ़ाना और आधुनिक मानचित्रण तथा भू-आकृति विज्ञान शोध तकनीकों में क्षेत्र-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमे भू-आकृति विज्ञान मानचित्रण, मशीन लर्निंग अनुप्रयोग, हिमालयी हिमनद प्रणाली और सांस्कृतिक भू-आकृति विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण दिए गए।

ddu universty

प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण जैसे, बाढ़ सिमुलेशन, जीपीआर, और ईआरटी सर्वेक्षण,आइसोटोप डेटा संग्रह,ग्लेशियोलॉजिकल खतरा मानचित्रण, मात्रात्मक भू-आकृति विज्ञान, भूस्खलन जोखिम विश्लेषण, रॉक मैकेनिक्स और क्षेत्र-आधारित मानचित्रण, एम०बी०टी० क्षेत्रों में भू सर्वेक्षण और दोषों, थ्रस्ट, गुफाओं और घाटियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर शोध निर्देशक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ये बताया कि यह प्रशिक्षण व्यवहारिक भूआकृति विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+