DDU University के 39 कोर्सेज में सीट आवंटन के परिणाम मंगलवार शाम होंगे जारी
DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 39 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के परिणाम मंगलवार की शाम जारी कर दिए जाएंगे। बीए, बीएससी, बीटेक, एलएलबी और एमएससी कृषि के सीट आवंटन रिजल्ट बुधवार शाम को जारी होंगे। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को पोर्टल पर जाकर अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद
अभ्यर्थी को अपने मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त के बीच संबंधित संकायों, विभागों या कॉलेजों में उपस्थित होना होगा। इस दौरान, अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सहायक दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी एक सेट फोटोकॉपी साथ लानी होगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश को अंतिम माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि सीटों की अद्यतन संख्या ,आवंटन परिणाम , विभिन्न कोर्सेज के लिए कट ऑफ विवरण तथा शुल्क संबंधी सभी जानकारियां प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध होंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से पोर्टल देखते रहें।
जिन कोर्सेज में प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, वहां द्वितीय चरण की काउंसलिंग की सूचना समयानुसार दी जा जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications