Gorakhpur News: सीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए यह निर्देश
सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभ
गोरखपुर,23सितंबर: सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सीएम ने मंदिर में किया पूजा- पाठ
शुक्रवार की सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण कर और गोशाला में गो सेवा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। जनता दर्शन से निकलकर सीएम साधना भवन पहुंचे। जहां उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को प्यार दुलार दिया।
बच्चे को सीएम ने दुलारा
इसके बाद लालकक्ष में आए यहां उनसे मिलने के लिए़100 की संख्या में आए लोगों से भी सीएम ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार भी किया।इसके बाद सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के लिए चले गए।












Click it and Unblock the Notifications