गोरखपुर में बोले जनरल बिपिन रावत- देश की उन्नति विद्यार्थी की कार्यशैली पर निर्भर

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने गोरखपुर में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के असेंबली स्टेज का उद्घाटन किया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पिछले कई सौ साल हमारे देश पर विदेशियों का कब्जा रहा, इसलिए हमारी असली संस्कृति की विचारधारा में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी पहचान को दोबारा लौटाएं, अपनी संस्कृति पर जोर दें।

CM Yogi and General Bipin Rawat at Maharana Pratap Education Council Founder Week Celebration

'विद्यार्थी की कार्यशैली पर निर्भर करती है देश की उन्नति'

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि देश किस तरह से उन्नति करेगा यह देश के विद्यार्थी की कार्यशैली पर निर्भर करता है। जनरल रावत ने स्वामी विवेकानंद की उस बात का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आपकी रोज की दिनचर्या में आपको किसी भी मुश्किल हालात का सामना नहीं करना पड़ा और कोई मुसीबत नहीं पड़ रही है तो समझो कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि आगे बढ़ने की कोशिश में आगे मुश्किल हालात आएंगे और आपको इन सब से आगे बढ़ना होगा। इसीलिए जरूरी है कि आप अपनी ताकत का पहचान करें।

'नए भारत के रूप में उभरकर सामने आने वाला है हमारा देश'

जनरल रावत ने कहा कि हमारा देश, नए भारत के रूप में उभरकर सामने आने वाला है। आर्थिक गतिविधियां, शिक्षा प्रणाली, सामाजिक उन्नति को देखते हुए, शहरीकरण और जीवन में तकनीक के इस्तेमाल से हमारे देश का भविष्य उज्जवल भविष्य के रूप में उभरकर आने वाला है।

अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर करें: सीएम योगी

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि कोई व्यक्ति बड़ा आदमी एक दिन में नहीं बनता, इसके लिए उन्हें निरंतर कोशिश करनी होती है। खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर करना होता है। सीएम ने कहा​ कि नकारात्मक व्यक्ति जीवन के उच्च शिखर पर कभी भी नहीं पहुंच सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+