सीएम योगी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान सेवा का क‍िया शुभारंभ

गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार को गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ क‍िया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रुचि दिखाने के लिए ह‍रदीप सिंह पुरी का प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन क‍िया। उन्‍होंने कहा कि पहले लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट को छोड़कर शेष अन्य जगह वायुसेवा की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। प‍िछले चार वर्षों के दौरान तेजी से कार्य हुए हैं। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने विशेष रुचि ली।

 cm yogi along with Civil Aviation Minister flagged off Gorakhpur Lucknow flight service

यूपी में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर हैं, जिसमें से दो फंक्शनल हैं और तीन पर वर्तमान में कार्य चल रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही हम इसे अंतरराष्ट्रीय वायुसेवा के साथ जोड़ेंगे। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। हम एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनाने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, आजमगढ़, श्रावस्ती में भी एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

आगरा से मुंबई और आगरा से अहमदाबाद के लिए भी वायुसेवा होगी प्रारंभ

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज यहां सिविल टर्मिनल के विस्तारीकरण का कार्य सम्पन्न हुआ है। नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने से यहां एक समय में 200 यात्रियों को एक साथ बैठने की सुविधा मिलेगी। आज उत्तर प्रदेश के 5 शहरों से देश के 5 शहरों को वायुसेवा से जोड़ने की नई कार्यवाही शुरू हो रही है। आगरा से मुंबई और आगरा से अहमदाबाद के लिए भी कल से वायुसेवा प्रारम्भ हो जाएगी। प्रदेश में 5 शहरों से नई वायुसेवा आज प्रारम्भ होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+