Holi 2023: शोभायात्रा से शुुरु होगी सीएम योगी की होली, शहरवासियों पर होगी रंगों की बौछार
सीएम याेगी आदित्यनाथ 6 मार्च व 8 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

Gorakhpur News: गोरखपुरवासियों की होली कुछ खास होने वाली है। खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनके साथ होली खेलेंगे। सीएम 6 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीएम होली के दिन निकले वाली शोभायात्रा में भी शामिल होंगे। सीएम का 6 मार्च से जनपदवासियों के साथ होली खेलना शुरु हो जाएगा। 8 मार्च को होली पर निकलने वाली शोभायात्रा में लाखों की संख्या में लोग होली खेलते हैं। सीएम खुद जनपदवासियों पर रंगों की बौछार करते हैं। सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर को अपने बीच पाकर यहां के लोगों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।
शोभायात्रा की तैयारी तेज
सीएम योगी आदित्यनाथ होलिका दहन यात्रा में 6 मार्च को शामिल होंगे। इसके बाद सीएम होली के दिन 8 मार्च को निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे। इन दोनों शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। होली के दौरान आमजन को किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
फूलों की होगी होली
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ नगरवासियों के साथ रंग, गुलाल व फूलों की होली खेलेंगे। 6 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा घंटाघर से निकलेगी। इस दौरान सीएम योगी व संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी भगवान नरसिंह की महाआरती करेंगे। इसके बाद रथ पर सवार होंगे। यह यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरेगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मंगलवार को सीएम गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को पीठाधीश्वर योगी के नेतृत्व में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकलगी। पुलिस व प्रशासन इसकी तैयारी में जुटे हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। होली के ही दिन जुमा व शब-ए-बारात भी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications