विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही डबल इंजन सरकार- योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गीडा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
Gorakhpur News: गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गीडा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम योगी ने गीडा को 504 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास भी किया गया। ये सभी परियोजनाएं गीडा के साथ ही गोरखपुर को नई पहचान देंगी। साथ ही पूर्वांचल के लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में लगे स्टॉल का भी सीएम ने निरीक्षण किया।

गीडा के स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने 260 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1200 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के निवेशकों को भूमि आवंटन का प्रमाणपत्र भी दिया गया। जिन परियोजनाओं को शिलान्यास किया गया उनमें 27.26 करोड़ की 132 केवी का बिजली उपकेंद्र , 69.58 करोड़ का सेक्टर-28 में प्लास्टिक पार्क, 33.92 करोड़ का सेक्टर-13 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण शामिल है। वहीं 12.06 करोड़ की लागत से भीटी रावत गीडा सेक्टर-26 में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी किया गया। जबकि 189.40 करोड़ के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने 70.24 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आज पूरे देश में आद्योगिक विकास अपने चरम पर है। जगह-जगह फैक्ट्रिया स्थापित की जा रही हैं। तेजी से समाज का स्वरुप बदल रहा है। गोरखपुर की वर्तमान स्थिति का अन्य जगहों पर उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद आज गोरखपुर में हजारों फैक्ट्रिया कार्यरत हैं। यह प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों की ओर अग्रसर हो रहा है। 33 गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की स्थापना नोएडा की तर्ज पर की गई थी। लेकिन स्थापना के बाद भी अन्य पार्टियों की सरकारों ने सिर्फ इसकी उपेक्षा की। लेकिन आज इसका स्वरुप बदला हुआ है। यह औद्योगिक हब के रुप में नजर आ रहा है। वर्तमान समय में गीडा में 600 औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील हैं। जिसमें बीस हजार से अधिक लोग कार्यरत हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गीडा के विकास के लिए सदैव अपना प्रयास जारी रखा। जब वह सांसद थे तब भी उन्होंने गीडा के विकास के लिए कई फैक्ट्रियों की मांग की थी। आज खुद गीडा को एक व्यापक रुप देने का उनका सपना पूरा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications