UP: बाढ़ बचाव कार्यों को मिलेगी गति, सीएम योगी गोरखपुरवासियों को देंगे विकास कार्यों की सौगात
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह गोरखपुरवासियों को 2604 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 727 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से बाढ़ बचाव कार्यों को गति मिलेगी।
इन योजनाओं में जल निगम के तहत गांव- गांव पेयजल की व्यवस्था है। बरसात पूर्व बाढ़ बचाव की परियोजनाएं हैं। जिन 35 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होना है उनमें बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्य सर्वाधिक (24) हैं। इन 24 परियोजनाओं पर 105 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है।

सीएम गोरखपुर में जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। पेयजल के इन प्रोजेक्ट्स पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। जिले के 623 गांवों में पेयजल के लिए इन परियोजनाओं की लागत करीब दो करोड़ से लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की है।
इन प्रमुख विकास कार्यों का भी होगा लोकार्पण
संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन - लागत 4 करोड़ 68 लाख।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरगांवा (नार्मल परिसर) में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाली में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिपरौली में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का जीर्णोद्धार - 4 करोड़ 63 लाख।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का निर्माण - 4 करोड़ 84 लाख।












Click it and Unblock the Notifications