UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए सीएम योगी करेंगे कई जनसभाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान सीएम कई सभाओं में हिस्सा लेंगे।

cm

Gorakhpur News: नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है सभी प्रत्याशियी अपनी दावेदारी और मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी ने भी खास तैयारी की है। सीएम शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम कई जनसभाएं व सम्मेलन करेंगे।

सीएम योगी लगातार तीन दिनों तक गोरखपुर में रहकर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए आमजन से अपील करेंगे। सीएम 28 अप्रैल से एक मई तक यहां कई जनसभाओं व सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। इनमें दो सम्मेलन और दो जनसभा शामिल हैं। पहली जनसभा 28 अप्रैल को होगी। सम्मेलन में चिकित्सकों को आमंत्रित किया जा रहा है। जनसभा अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल राप्तीनगर के मैदान में सुनिश्चित है। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा एक मई को टाउनहाल में आयोजित होगी। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों को आमंत्रित करने की भाजपा की तैयारी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में भाजपाई जुट गए हैं।

बीजेपी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। चिकित्सक सम्मेलन की जिम्मेदारी रणविजय शाही व रणविजय सिंह मुन्ना को दी गई है। व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल, अनूप किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रहरी व शशिकांत सिंह लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+