आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण करें अधिकारी - योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश भी दिया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह जनता दरबार में सैकड़ों फरियादीयों की समस्याएं सुनी। सीएम दो दिवसीय कार्यक्रम पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। सीएम ने जनता दरबार में अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व सीएम ने परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की।

सुबह से ही इंतजार कर रहे थे फरियादी

सुबह से ही इंतजार कर रहे थे फरियादी

जनता दरबार में फरियादियों की भारी संख्या रही। लगभग तीन सौ से अधिक फरियादी भोर से ही जनता दरबार में सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे।

एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्याएं

एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्याएं

सीएम योगी ने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम एक-एक कर सभी के पास गए और उनकी समस्या जानी। शीघ्र निस्तारण करें सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।

स्थानीय स्तर पर ही करें समाधान

स्थानीय स्तर पर ही करें समाधान

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण करें। उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े।

इलाज के लिए धन की मांग
जनता दरबार में कई तरही की समस्याएं आई। जिनमें ज्यादातर जमीन विवाद के मामले रहे। इसके बाद भारी संख्या में इलाज के लिए धन मुहैया कराने को लेकर फरियादी आए हुए थे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में रुकना नहीं चाहिए।

ब्रम्ह मुहूर्त में की पूजा अर्चना

ब्रम्ह मुहूर्त में की पूजा अर्चना

सीएम ने अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए मंगलवार ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ को शीश नवाया । तत्पश्चात सीएम ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने गौ सेवा भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+