नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए अवश्य करें मतदान- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के वार्ड 78 बूथ संखया 797 पर अपना वोट डाला। इसके साथ ही सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरु हो चुका है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह वार्ड 78 के बूथ संख्या 797 पर मतदान किया। उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र भी लोगों को दिया। इसके साथ ही निकाय चुनाव में लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। मतदान के बाद सीएम ने मीडिया को संबोधित किया।

अवश्य करें मतदान मतदान के बाद सीएम योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश के 37 जिलों में आज नगर निकाय का चुवान चल रहा है। नगरीय व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आप सभी अपना बहुमूल्य वोट जरुर दें। शहर को पूरी तरह से स्मार्ट बनाने के लिए वोट जरूर दें। मतदान के बाद ही जलपान करें। आप सभी का एक- एक मत महत्वपूर्ण हैं। इसिलिए बिना आलस्य किए अपना मत जरुर डालें। प्रदेश की 4.32 करोड़ जनता निकाय की सरकार बनाएगी।

cm

अच्छी सरकार चुनें सीएम ने कहा कि आज मौसम भी सुहाना है। तेज धुप भी नहीं हैं। इस अच्छे मौसम में जनता एक अच्छी सरकार चुने। मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। मतदान हमारा कर्तव्य है जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।

cm

चुनाव को लेकर खासा उत्साह गोरखपुर की 13.66 लाख मतदाता नगर निकाय की सरकार का चयन करेंगे। मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग लोग भी मतदान को लेकर जागरुक दिख रहे हैं। यह वोटिंग सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+