Gorakhpur: सीएम योगी के ओएसडी की पत्नी की हालत में सुधार,सड़क हादसे में हुईं थी घायल

सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोती लाल की शुक्रवार भोर में बस्ती के मुंडेरवा खजौला के निकट सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी व ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए थे।पत्नी व ड्राइवर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जार

गोरखपुर,26अगस्त: सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोती लाल की शुक्रवार भोर में बस्ती के मुंडेरवा खजौला के निकट सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी व ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए थे।पत्नी व ड्राइवर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। ओएसडी की पत्नी वीना सिंह की हालत में पहले से सुधार हो रहा है।

osd wife

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक,ओएसडी की पत्नी वीना सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। वह होश में हैं। शरीर में कुछ स्थान पर फ्रेक्चर है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जनरल सर्जरी और आर्थोपेडिक की टीम उनका इलाज कर रही है।

आजमगढ़ में शोक की लहर
सीएम योगी के ओएसडी मोतीलाल सिंह आजमगढ़ के ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास के रहने वाले थे।उनके मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।वह अपने गांव से खासा लगाव रखते थे।

कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित शिविर कार्यालय में तैनात जन सामान्य निवारण अधिकारी/ओएसडी मोतीलाल सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था। गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे और लोगों की समस्याएं सुना करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+