Gorakhpur: मौके पर ही निस्तारित हो थाना व तहसील स्तर के मामले - सीएम योगी

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी।

गोरखपुर, 4 अगस्त: गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। स्थानीय मामलों की अधिकता देख सीएम ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों और तहसील स्तर के मामलों को मौके पर ही निस्तारित किया जाए।

cm

सीएम ने एक-एक कर सुनीं फरियाद सीएम से मिलने के लिये सुबह से ही जनता दरबार के बाहर फरियादियों की लंबी कतार देखने को मिली।लगभग एक हजार फरियादी आये। जिसमें लगभग डेढ़ सौ फरियादियों से सीएम मिले। सीएम एक-एक कर फरियादियों के पास गये और उनकी समस्या जानी।

थाना व तहसील स्तर पर निस्तारित हो मामले जनता दरबार में अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के सामने आये। स्थानीय मामलों की अधिकता देख सीएम ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों और तहसील स्तर के मामलों को मौके पर ही निस्तारित किया जाए।

अधिकारियों को किया निर्देशित फरियादियों की समस्याओें को सुनने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। मामलों का त्वरित निस्तारण किया जायेगा।

गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

सीएम योगी ने अपनी परम्परागत दिनचर्या के अनुरुप ब्रम्ह मुहुर्त में गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की ।मंदिर का भ्रमण किया। गायों को गुड़ खिलाया और गुल्लू को दुलार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+