सीएम भूपेश बघेल ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कांग्रेस की जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

सीएम भूपेश बघेल ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कांग्रेस की जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

गोरखपुर, 25 फरवरी: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है और सभी पार्टियों के नेता जीत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना करते देखे जा रहे हैं। कांग्रेस के लिए यूपी चुनाव में प्रचार कर रहे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल गोरखपुर पहुंचे तो योगी के गढ़ में उनके मठ गोरखनाथ मंदिर भी गए। वहां उन्होंने गोरखनाथ बाबा की पूजा कर आशीर्वाद लिया और यूपी में कांग्रेस की प्रचंड जीत की कामना की। कहा कि गोरक्षनाथ पीठ भारत के समरसता और भाईचारे की संस्कृति का ध्वजवाहक है।

Recommended Video

    सीएम भूपेश बघेल ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कांग्रेस की जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel worshipped in Gorakhnath Temple of Gorakhpur

    भूपेश बघेल करीब 11:15 बजे गोरखनाथ मठ पहुंचे और मुख्‍य मंदिर में जाकर दर्शन और पूजन-अर्चन किया। थोड़ी देर बाद सीएम भूपेश सिंह बघेल ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा-समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक‌ रहे गोरखपीठ में आज पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान गोरखनाथ से देश भर में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सेंदुली-बेंदुली पहुंचे।

    गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सेंदुली-बेंदुली क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। सभा में उन्‍होंने छुट्टा पशुओं और किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्‍होंने कहा कि 10 तारीख को योगी को जनता मठ में बैठा देगी। बंजरगी मवेशी वालों को पीटते थे। धर्म के नाम से मवेशी बाजार बंद कर दिया। अब जानवर खेतों में है। किसान रातों में अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज आप खेत नहीं बचा पा रहे हैं, कल देश नहीं बचा पाएंगे। यही बजरंगी कल गांव-गांव में दंगा कराएंगे। यह समस्या पैदा करने वाले लोग हैं।

    पढ़ने वाले छात्र कर रहे हैं खेतों की रखवाली: बघेल
    सीएम बघेल ने कहा कि "इनके पूर्वज आजादी नहीं, अंग्रेजों के पक्ष में खड़े थे। पढ़ने वाले छात्र खेत की रखवाली कर रहे हैं। कहते हैं हमारा देश खतरे में है। मेरे गांव में स्कूल क्यों चाहिए यह सवाल मत पूछिए। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में जाते हैं तो कहते हैं देश खतरे में है। यूपी चुनाव के दौरान कह रहे हैं कि देश खतरे में है। धर्म का समर्थन क्यों नहीं मिलता यह सवाल मत कीजिए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+