Gorakhpur News: सीबीआई की छानबीन में कुछ इस तरह फंसते गए चीफ इंजीनियर

Gorakhpur News: सीबीआई की टीम कुछ दिनों से गोरखपुर में थी। ठेकेदार बन चीफ इंजीनियर से मुलाकात भी की। इनके खिलाफ सीबीआई सबूत इकठ्ठा किए और फिर कार्रवाई की। इतना सब कुछ हो गया लेकिन इंजीनियर को इसकी जरा सी भनक भी नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के अलहदादपुर निवासी व सूक्ति एसोसिएट्स के प्रोपराइटर प्रणव त्रिपाठी ने सात सितंबर को ही मामले की शिकायत सीबीआई की एसीबी विंग के पुलिस अधीक्षक से की थी। इस दौरान उन्होंने सीबीआई को कुछ सबूत भी दिए थे। इसके बाद से ही सीबीआई ने मामले की छानबीन शुरु कर दी थी। इसी क्रम में सीबीआई ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया।

cbi

सीबीआई ने ठेकेदार बनकर चीफ इजीनियर केसी जोशी से मुलाकात भी की। उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि सीबीआई की नजरें इस समय उनके काले कारनामों पर हैं। छानबीन के दौरान ही सीबीआई ने मंगलवार को आरोपी इंजीनियर को लाखों रुपयों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

शाम पांच बजे केसी जोशी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। सब अंदर ही अंदर चर्चा करने लगे, लेकिन बताने से कुछ भी बचते रहे। हर कोई किसी भी जानकारी से इंकार करता रहा तो पुलिस वाले भी बेखबर ही थे। विभाग में उनकी गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+