Indian Railway: फर्रूखाबाद-कासगंज सवारी गाड़ी रहेगी निरस्त, देखें डिटेल

Cancelled Trains List Farrukhabad to Kasganj Express News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा समसाबाद स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण/शार्ट ओरिजिनेशन/नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।


निरस्तीकरण-

- फर्रूखाबाद से 01 एवं 04 सितम्बर,2025 को चलने वाली 55343 फर्रूखाबाद-कासगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
- कासगंज से 01 एवं 04 सितम्बर,2025 को चलने वाली 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कासगंज के स्थान पर फर्रूखाबाद से चलाई जायेगी। यह गाड़ी कासगंज से फर्रूखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण-
- मुम्बई सेण्ट्रल से 31 अगस्त,2025 को चलने वाली 09185 मुम्बई सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी मथुरा जं0 से कासगंज के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

ner gorakhpur

इसी क्रम में, 27 अगस्त, 2025 को लखनऊ मंडल के लखनऊ, गोरखपुर, ऐशबाग, गोण्डा, खलीलाबाद, बस्ती स्टेशनों पर तथा बन्दरिया बाग रेलवे कालोनियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई की गई, कीटाणु नियंत्रण रसायनों का उपयोग कर स्टेशनों, टेªनों, आसपास के क्षेत्रों, सरकुलेटिंग एरिया, रेलवे ट्रैक के किनारों, कार्यालयों, वेटिंग रूम एवं रिटायरिंग रूम आदि की गहन सफाई की गई। यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को अपने परिवेश को साफ रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।

वाराणसी मंडल के आज़मगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जं., छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ तथा प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वच्छताकर्मियो एवं रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता सम्बन्धी नारों, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+