विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे को दिया 'झटका', ये बात सुनकर लड़की के परिवारवाले भी रह गए सन्न

गोरखपुर, 10 जून: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी के बाद दुल्हन के एक फैसले ने पूरा माहौल ही बदल दिया। दूल्हे के तो होश उड़ ही गए उसका परिवार और दुल्हन का परिवार भी सन्न रह गया। दरअसल, हुआ ये कि लड़की ने शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया तो ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। हंगामा और पुलिस भी पहुंची, लेकिन नतीजा नहीं निकला। अंत में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए लड़की के पक्ष में फैसला दिया और शादी तोड़ दी गई।

दुल्हन ने सभी रस्मों के बाद क्यों तोड़ दी शादी ?

दुल्हन ने सभी रस्मों के बाद क्यों तोड़ दी शादी ?

दरअसल, शादी की सभी रस्मों के बाद दुल्हन को ये एहसास हुआ कि दूल्हे सांवला है और उसके साथ उसकी जोड़ी अच्छी नहीं लगेगी। इस वजह से उसने सुबह विदाई के वक्त ससुराल जाने से इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी।

दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी

दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी

मामला गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। लड़की के पिता ने सभी बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। बाराती भी खूब जमकर नाचे और दावत उड़ाई। दूल्हा और दुल्हन के बीच जयमाला की रस्म हुई। पंडितजी ने चार बजे भोर तक विधि-विधान से शादी करवाई। दूल्हा अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए खुश था, लेकिन दुल्हन के विदाई का जब समय आया तो उसे नापसंद कर दिया।

पुलिस भी आई, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही

पुलिस भी आई, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही

दुल्हन ने दूल्हे के सांवला होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। पहले तो लोगों को मामला समझ नहीं आया। फिर जब दुल्हन अपनी बात पर अड़ गई तो मान-मनौव्वल किया गया। इसके बाद दूल्हे के घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई और दोनों पक्ष को थाने पर ले गई, जहां पर समझौते की बात चली, लेकिन लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद शादी को तोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+