ये पाकिस्तानी हमला कहा जाएगा, उनको उन्हीं के लफ्जों में दिया जाएगा जवाब: कलराज मिश्रा

Gorakhpur news, गोरखपुर। गोरखपुर पहुंचे बीजेपी के पूर्व मंत्री व हरियाणा प्रभारी कलराज मिश्रा ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये सीधे सीधे पाकिस्तानी हमला कहा जाएगा और उनको उन्हीं के लफ्जों में जवाब दिया जाएगा। कलराज मिश्रा ने कहा कि पुलवामा में बम विस्फोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपने ऊपर जिम्मेदारी ली है, फिदायीन हमले के माध्यम से जवानों को मारा है, ध्वस्त किया है इसलिए पूरे देश को चुनौती दी है। जवानों की हत्या नहीं की गई है, पूरे देश को ललकारने को कोशिश की गई है।

bjp leader kalraj mishra attacks on pakistan over pulwama terror attack

जैश-ए-मोहम्मद को पूरा संरक्षण पाकिस्तान का रहता है

कलराज मिश्रा ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद को पूरा संरक्षण पाकिस्तान का रहता है और जैश-ए- मोहम्मद की तरफ से ये जिम्मेदारी लेना ये कहना कि हमने ये करवाया है, ये सीधे-सीधे पाकिस्तानी हमला कहा जाएगा। अब इस पर क्या भविष्य की रणीनीति बनेगी, ये हमारा नेतृत्व ही करेगा।

bjp leader kalraj mishra attacks on pakistan over pulwama terror attack

उनको उन्हीं के लफ्जों में मिलेगा जवाब

हमारी शहीद के परिवारों के प्रति संवेदन है। पूरा देश इन शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है और निश्चित रूप से हर प्रकार का जो भी आवश्यक कदम होगा वो उठाने का प्रयास होगा। इस घटना से निश्चित रूप से दुश्मन देश ने देश के मनोबल को घटाने और तोड़ने का काम किया है, लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है और अगर किसी ने छेड़ा है, तो उसे उसके हिसाब से जवाब देने का काम भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+