रवि किशन ने गोरखपुर में किया रोड शो, विपक्षियों के लिए कहा- जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा

Gorakhpur news, गोरखपुर। भाजपा से उम्मीदवार बनने के बाद र​वि किशन गुरुवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे। रोड शो के दौरान रवि किशन ने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह मोदी की सुनामी है, जो साबित करती है कि जीत उन्हें ही मिल रही है। वहीं, विपक्ष पर तंज कसते हुए अपने अंदाज में कहा ''भैया जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा काहें। क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में।''

खुद कैमरा लेकर भीड़ दिखाने लगे रवि किशन

खुद कैमरा लेकर भीड़ दिखाने लगे रवि किशन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाया है। रवि किशन गुरुवार को क्षेत्र में रोड शो करने पहुंचे। रोड शो में शामिल हुए भीड़ को देखकर रवि किशन ने कहा कि इससे साबित होता है कि जीत उन्हीं को मिल रही है। रवि किशन ने खुद कैमरा हाथ में लेकर कहा कि देखो भीड़ की सुनामी कैसी है।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

मोदी-योगी की नीतियों ने ला दी सुनामी

मोदी-योगी की नीतियों ने ला दी सुनामी

रवि किशन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों ने इस देश में सुनामी ला दी है। साल 2019 में जो जीत मिल रही है, पूरा देश यह कह रहा है कि सबका साथ सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी, अमित शाह और संगठन के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ बाबा के दरबार में जो आशीर्वाद देकर भेजा है, वे सभी को नमन करते हैं।

हर घर जाउंगा, हर दरवाजा खटखटाउंगा

हर घर जाउंगा, हर दरवाजा खटखटाउंगा

रवि किशन ने कहा था ​कि इस बार का चुनाव आंतकवाद के खिलाफ का चुनाव है, देश प्रेम के लिए चुनाव है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हर घर जाउंगा, हर दरवाजा खटखटाउंगा। रविकिशन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी का मंत्र लेकर जा रहा हूं, मैदान में विरोधियों का पता नहीं चलेगा। बता दें कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से सांसद रहे योगी आदित्यनाथ ने 4,03,156 वोट के साथ जीत हासिल की थी। हालांकि यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनको यह सीट खाली करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+