BJP विधायक की फेसबुक आईडी बनाकर समर्थकों से मांगे रुपए, साइबर सेल ने शुरू की जांच
गोरखपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपए मांगने के मामले भी तेजी बढ़ते जा रहे है। हाला ही में गोरखपुर के एडीजी जोन दावा शेरपा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांग का मामला सामने आया था। जिसकी जांच अभी चली ही रही थी कि अब बीजेपी विधायक संत प्रसाद की फर्जी आईडी बनाकर उनके समर्थकों से रुपए मांगने का मामला प्रकाश में आया है।

कई परिचितों के पास फेसबुक आईडी से संदेश आने के बाद बीजेपी विधायक संत प्रसाद को इस बात की जानकारी हो सकी। जानकारी होने पर बीजेपी विधायक ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को खजनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संत प्रसाद के नाम से बनी प्रोफाइल से मदद के लिए कई लोगों को संदेश आने लगे। उनके कई करीबियों से भी हाल जानने के बाद मदद में रुपए मांगे गए।
अचानक विधायक का यह संदेश आते ही लोगों को शक हो गया और सीधे विधायक को फोन कर इसकी जानकारी दी। विधायक के पास फोन जाने के बाद उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई और जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। अभी कुछ दिनों पहले ही इसी तरह एडीजी दावा शेरपा का भी फेसबुक एकाउंट तैयार किया गया था। इस मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications