Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने अमरमणि त्रिपाठी की हेल्थ रिपोर्ट कोर्ट भेजी

Amarmani Tripathi News Gorakhpur: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की सेहत रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गयी है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज ने अमरमणि की मेडिकल रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर को सौंपी। उन्होंने इस रिपोर्ट को अदालत में भेज दिया है। बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट ने अमरमणि की हेल्थ रिपोर्ट मांगी थी।

सीएमओ ने मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट को कवरिंग लेटर लगाकर अदालत में भेज दिया है। यह रिपोर्ट कोर्ट में ही खुलेगी। इसके साथ ही अमरमणि की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। डेढ़ माह से अमरमणि की सेहत रिपोर्ट को लेकर सीएमओ को निर्देश मिला था। इस मामले ने सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की थी। बोर्ड अमरमणि का इंतजार करता रहा पर वह बोर्ड के सामने पेश नहीं हुए । पिछली सुनवाई में सीएमओ ने कोर्ट को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद कोर्ट ने दो हफ्ते का और समय दिया था। 15 सितंबर को इस मामले में रिपोर्ट पेश करनी थी। तय सीमा से पहले ही सीएमओ ने रिपोर्ट पेश कर दी है।

amarmani tripathi

सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दूबे ने कहा है कि मंगलवार को कर्मचारियों को बस्ती भेज अमरमणि त्रिपाठी की हेल्थ रिपोर्ट कोर्ट में दे दी गयी है। तय समय सीमा से पहले ही इसे भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+