Gorakhpur: स्पाइस जेट के विमानों में आई गड़बड़ी,31 जुलाई तक मुंबई, दिल्ली के लिए हवाई सेवा निरस्त
हवाई सफर करने वाले गोरखपुर व आस-पास के यात्रियों के लिए बुरी खबर है। गोरखपुर से दिल्ली,मुबंई,कानपुर व वाराणसी की हवाई सेवा 31 जुलाई तक रोक दी गई है।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइस जेट के विमानों में कई गड़ब
गोरखपुर,29जुलाई: हवाई सफर करने वाले गोरखपुर व आस-पास के यात्रियों के लिए बुरी खबर है। गोरखपुर से दिल्ली,मुबंई,कानपुर व वाराणसी की हवाई सेवा 31 जुलाई तक रोक दी गई है।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइस जेट के विमानों में कई गड़बड़ियां होने के बाद यह फैसला लिया।

गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल का कहना है कि फिलहाल, 31 जुलाई तक स्पाइस जेट की गोरखपुर से सभी उड़ाने निरस्त होने की सूचना मिली है।
एलटीटी एक्सप्रेस का संचालन बढ़ा
उधर, यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-एलटीटी सहित आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 02 अगस्त तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 27 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 36 फेरों में चलाई जाएगी। 31 जुलाई तक चलने वाली 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 02 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को 36 फेरों चलाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications