Manish Sisodia arrest: डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के बाद सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता, बोले- हम झुकने वाले नहीं

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन किया।

aap

Manish Sisodia Arrest Protest: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में गोरखपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार की शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई ने रविवार को पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गोरखपुर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

आप पार्टी की लोकप्रियता से भयभीत है भाजपा
आम आदमी पार्टी गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आप पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा भयभीत है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व लोकप्रिय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए काला दिन है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर आज गोरखपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। मनीष सिसोदिया बेकसूर हैं और जनता इसका जवाब भाजपा को सत्ता से बाहर करके देगी।

गिरफ्तारी नहीं तानाशाही है
उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी तानाशाही है। दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई।

अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, डरेंगे नहीं
कार्यकर्ता हरिओम ने कहा कि मोदी की तानाशाही चरम सीमा पर है लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, हम जेल और लाठियों से डरते नहीं हैं। रमेश शर्मा ने कहा कि सारी दुनिया देख रही है कि किस तरह से फर्जी मुकदमों में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को फसाया जा रहा है। विनीत मिश्रा ने कहा कि मोदी यह न समझें कि उनकी फर्जी कार्रवाई से आम आदमी पार्टी का कारवां थम जाएगा बल्कि हम और मजबूत होंगे और देश का समर्थन हमारे साथ है।

यह लोग रहे शामिल
धरना प्रदर्शन ज्ञापन और गिरफ्तारी में राजेंद्र निषाद, रमेश शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, राजेश राजभर, राजेश कुमार साहनी, गोविंद गौतम, सुमंत यादव, फजिल अहमद, अमित दुबे, कुंजबिहारी निषाद, अजीत कुमार, निरंजन कुमार, अंगद यादव, रीता पांडे, कौशलेंद्र पांडे, ई. विनीत मिश्रा, अनिरुद्ध श्रीवस्तवा, निरंजन कुमार, नौशाद अंसारी, रितु सागर, इमरान दानिश, जय कुमार, सुभान अली, अबू जिंदाल, ब्रजेश्वर द्विवेदी, नागेश्वर सिंह, जनार्दन सिंह, तारिक अनवर, अनिरुद्ध यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Recommended Video

    शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था युवक, पेड़ पर लटकी मिली लाश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+