Gorakhpur News: मुकदमा दर्ज कराने थाने गई महिला की अचानक हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

Gorakhpur News: गोरखपुर के बांसगांव थाने में शनिवार सुबह अचानक एक महिला की मौत से हडकंप मच गया। महिला अपने बेटे की पिटाई का मामला लेकर थाने पहुंची थी। वह पुलिसवालों से न्याय की गुहार लगा रही थी। इसी बीच वह अचानक जमीन पर गिर गयी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के फुलहर खुर्द गांव की दुर्गावती देवी के बेटे संजय की पट्टीदारों से मेड़बंदी को लेकर विवाद हो गया। सुबह वह अपने घर पर मां के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान पट्टीदार अंकित घरवालों के साथ लाठी डंडा लेकर पहुंचा और पीटने लगा। इसमें उसका सिर फट गया। बचाव करने आई मां को भी उन लोगों ने पीटा।

gorakhpur

इसके बाद संजय मां के साथ सुबह साढ़े सात बजे थाने पहुंचा। जहां पहले से आरोपित पक्ष थाना प्रभारी, दारोगा सुनील शर्मा और दीवान से बातचीत कर रहे थे। वह अपनी मां के साथ शिकायत करने की कोशिश करने लगा तो पुलिस उनकी न सुनकर आरोपित पक्ष की सुनवाई कर रही थी। दो घंटे तक वह और उसकी मां थाने पर बैठी रही। इसी दौरान मां अचानक नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस उसे और मां को सीएचसी ले गयी।

थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच संजय की मां की तबियत अचानक खराब हो गयी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+