Gorakhpur News: सिपाही बना हमालवर,तीन पर चलाई गोली,एक की हालत नाजुक
गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र का मरुधरमंगल गांव रविवार सुबह गोलियों की तड़तडाहट से गूंज उठा।लोगों की रक्षा करने वाला सिपाही ही हमलावर बन बैठा और उसने जमीनी विवाद में गोलियां चलानी शुरु कर दी।जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
गोरखपुर,24जुलाई: गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र का मरुधरमंगल गांव रविवार सुबह गोलियों की तड़तडाहट से गूंज उठा।लोगों की रक्षा करने वाला सिपाही ही हमलावर बन बैठा और उसने जमीनी विवाद में गोलियां चलानी शुरु कर दी।जिसमें तीन लोग घायल हो गए।एक की हालत गंभीर है,जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के मऊधरमंगल गांव में शनिवार शाम बस्ती में तैनात सिपाही प्रमोद यादव, बीएसएफ जवान मुन्ना यादव छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे थे। प्रमोद का मकान बंद कर तैयार था केवल वरजे का विवाद था। दूसरा पक्ष बगल में अपनी जमीन बताकर बरजे निकालने से मना कर रही थी। इस संबंध में थाने में कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी। रविवार सुबह 8:00 बजे सिपाही समेत परिवार के 5 लोग बरजे का निर्माण कार्य शुरू किए थे।सूचना पर दूसरा पक्ष गांव के राजधारी यादव, राजनाथ यादव व सुलेमन यादव समेत कई लोग विरोध करने लगे। इतने में सिपाही प्रमोद यादव ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे राजधारी यादव के छाती, सुलेमन यादव के सर व राजनाथ यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
यूपी: खंभा लगाने का किया विरोध तो दबंगों ने बुरी तरह कर दी पिटाई, पुलिस की लापरवाही से गई जान
सीओ खजनी ने बताया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। छानबीन की जा रही है ।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications